TikTok Sale News: को लेकर अमेरिका में काफी समय से सवाल उठते रहे हैं। कभी बैन की बात हुई, कभी बिक्री की। अब इन सबके बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। TikTok की parent कंपनी ByteDance ने एक ऐसा एग्रीमेंट साइन किया है, जिसके तहत अमेरिका में एक नया U.S. Joint Venture बनाया जाएगा। इस जॉइंट वेंचर का मतलब है कि TikTok का अमेरिकी बिजनेस अब सीधे चीन से कंट्रोल नहीं होगा। इसके बजाय, एक नई अमेरिकी कंपनी बनाई जाएगी, जिसमें U.S. निवेशकों की बड़ी हिस्सेदारी होगी। इससे TikTok को अमेरिका में ऑपरेट करने की अनुमति मिल सकती है और बैन का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। यह डील पूरी तरह बिक्री नहीं है, बल्कि एक साझेदारी है, ताकि सरकार की शर्तों को पूरा किया जा सके।
TikTok Deal Price: कितने अरब डॉलर में तय हुई यह बड़ी साझेदारी?
सबसे ज्यादा चर्चा TikTok की कीमत को लेकर हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, TikTok के U.S. ऑपरेशन की वैल्यू लगभग 40 बिलियन से 60 बिलियन डॉलर के बीच मानी जा रही है। अगर इसे भारतीय रुपये में देखें तो यह आंकड़ा करीब 3.3 लाख करोड़ से 5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक फाइनल प्राइस सार्वजनिक नहीं किया है,
Data Security का मामला: U.S. सरकार क्यों है सख्त?
TikTok को लेकर अमेरिका की सबसे बड़ी चिंता हमेशा से यूज़र डेटा रही है। सरकार का मानना है कि लाखों अमेरिकी यूज़र्स का डेटा सुरक्षित होना चाहिए और उस पर किसी विदेशी सरकार का असर नहीं होना चाहिए। लेकिन माना जा रहा है कि इस जॉइंट वेंचर में अमेरिकी निवेशक मेजोरिटी हिस्सेदारी ले सकते हैं। ByteDance की हिस्सेदारी सीमित रह सकती है, ताकि यह साबित किया जा सके कि TikTok पर अब विदेशी कंट्रोल नहीं है। यह डील सोशल मीडिया इंडस्ट्री की सबसे महंगी और चर्चित डील्स में गिनी जा रही है।
TikTok U.S. Deal Explained: आखिर कंपनी ने साइन क्या किया?
इसी वजह से इस जॉइंट वेंचर डील में डेटा सिक्योरिटी को सबसे ऊपर रखा गया है। कहा जा रहा है कि अमेरिकी यूज़र्स का डेटा अब U.S. सर्वर पर ही स्टोर किया जाएगा। साथ ही TikTok के एल्गोरिदम और फैसलों पर भी अमेरिकी नियमों के तहत निगरानी रखी जाएगी। अगर ये शर्तें सही से लागू होती हैं, तो TikTok को अमेरिका में लंबे समय तक राहत मिल सकती है। हालांकि कुछ बदलाव जरूर देखने को मिल सकते हैं, जैसे कंटेंट नियमों में सख्ती या नई पॉलिसी। लेकिन कुल मिलाकर यह डील TikTok के भविष्य को ज्यादा सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
TikTok Users और Creators के लिए यह डील कितनी फायदेमंद?
इस पूरे मामले का असर सिर्फ कंपनी पर नहीं, बल्कि करोड़ों TikTok यूज़र्स और कंटेंट क्रिएटर्स पर भी पड़ेगा। अच्छी बात यह है कि TikTok ऐप बंद नहीं होगा और न ही क्रिएटर्स की कमाई पर तुरंत कोई असर दिखेगा। उल्टा, माना जा रहा है कि U.S. जॉइंट वेंचर बनने के बाद TikTok का एड सिस्टम और ज्यादा मजबूत हो सकता है। इससे ब्रांड डील्स और मोनेटाइजेशन के नए मौके मिल सकते हैं।